उत्तर प्रदेश के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक हादसा हो गया। यहां हाईवे पर खड़े एक टैंकर में पीछे से कार घुस गई। हादसा होते ही कार में भीषण आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति के मरने की पुष्टि हुई है। वहीं पुलिस राहत बचाव कार्य के दौरान टैंकर में भीषण आग लग गई। टैंकर में आग लगने से हाईवे पर भगदड़ मच गई। इस दौरान कई लोग अपने वाहनों को भी छोड़कर भाग गए। बताया गया कि टैंकर तेल से भरा हुआ था।
एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे वाहन चालकों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद कार और टैंकर में लगी आग पर काबू पा लिया है।
बताया गया कि डीजल का टैंक मथुरा से बागपत के लिए चला था। इसी बीच खेकड़ा स्टेडियम के पास हादसा हो गया। करीब ढाई घंटे एक्सप्रेस-वे पर जाम रहा। हालांकि अब जाम खुल गया है। वहीं कार की जांच चल रही है और एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है।
वहीं टैंकर चालक मौके से फरार हो गया है। कार का अगला हिस्सा टैंकर में फंसा हुआ है। जिसे निकालने के दौरान टैंकर में भी आग लग गई। एक्सप्रेस-वे पर आवागमन रोक दिए जाने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला की खबर का असर, एसएसपी ने थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर, ये है पूरा मामला
एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि टैंकर तेल से भरा हुआ था। फिलहाल कार की आग बुझा दी गई है। टैंकर में लगी आग को बुझाने में टीम जुटी हुई है। इस हादसे में एक व्यक्ति के मरने की पुष्टि है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/