फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी बोले- टॉप टेन के अपराधियों पर कसा जाएगा शिकंजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Fri, 24 Jul 2020 07:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
एडीजी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एडीजी मेरठ राजीव सभरवाल ने शुक्रवार को बागपत में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए गश्त और पुलिस चेकिंग को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। एडीजी ने कहा टॉप टेन अपराधी और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा।

विज्ञापन


बागपत कोतवाली में पत्रकार वार्ता में एडीजी ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि क्राइम कंट्रोल के लिए टॉप टेन बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। इसके अलावा वह किन-किन लोगों के संपर्क में है, इस पर भी संबंधित क्षेत्र की पुलिस को नजर रखनी चाहिए। इससे अपराध नियंत्रण में आसानी होगी। प्रभावी गश्त और चेकिंग से अपराध को रोका जा सकता है। एसपी अजय कुमार सिंह, एएसपी अनित कुमार, सीओ बागपत ओमपाल सिंह मौजूद रहे।

पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच : एडीजी
एडीजी राजीव सभरवाल ने एसपी अजय कुमार सिंह को निर्देश दिए कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ जो भी शिकायतें मिली हैं, उनकी जांच कराई जाए। अगर कोई दोषी मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेटी की शादी के बाद घर में था खुशी का माहौल, अचानक हुआ ऐसा, मातम में बदल गईं खुशियां, तस्वीरें

Trending Videos
विज्ञापन

बागपत कोतवाली और बिनौली थाने का निरीक्षण
एडीजी राजीव सब्बरवाल ने बागपत कोतवाली और बिनौली थाने का निरीक्षण किया। अभिलेखों की जांच की। चौकीदारों से बातचीत की और उनके कार्य की सराहना की। चौकीदारों को बैट्री गिफ्ट की। शौचालय, रसोईघर, बैरक का निरीक्षण किया गया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह और दारोगाओं से टॉप टेन अपराधियों की जानकारी ली। कोतवाली में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। बिनौली थाने में एडीजी ने गेट पर कोरोना हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर जानकारी ली। थर्मल स्कैनर एवं पल्स मॉनिटर की जानकारी ली। बंदी ग्रह, शस्त्र कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, बैरक, मेस आदि का निरीक्षण कर थाने के समस्त अभिलेखों की जांच की। 

वहीं इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह को महिला उत्पीड़न, गोकशी, अवैध शराब बिक्री व जुआ आदि अपराधों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। एडीजी ने कोरोना हेल्प डेस्क पर तैनात कांस्टेबिल अतुल कुमार, महिला आरक्षी सरविष्ठा व आगंतुक डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी जूली, सोनम को शाबासी दी। इन्होंने एडीजी को संबंधितों की पूर्ण सही जानकारी दी। चौकीदारों को पटका, मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें