404 विद्यायल हैं मेरठ में
मेरठ में 404 विद्यालय हैं इनमें 228 वित्तविहीन विद्यालय हैं। वित्तविहीन स्कूलों में कक्षा छह से लेकर 12वीं तक की फीस 400 से लेकर 800 रुपये तक है। हाईस्कूल का परीक्षा शुल्क 501 रुपये और इंटरमीडिएट का परीक्षा शुल्क 601 रुपये है।
ऑनलाइन पढ़ाई पर भी संकट
जिले के 404 विद्यालयों के करीब 80 हजार छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जो स्मार्ट फोन का इस्तेमाल नहीं करते हैं। ऐसे में उन्हें ऑनलाइन पढ़ाना सबसे बड़ी चुनौती है। दूसरी तरफ इससे निबटने की कोई तैयारी भी नहीं है। 15 जुलाई तक ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करनी थी, लेकिन विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाओं से नहीं जुड़ पा रहे हैं। इनमें देहात के ही नहीं शहर के स्कूल भी शामिल हैं।
फीस जमा करनी जरूरी
शासन के निर्देश है कि जो बच्चे फीस जमा नहीं कर पाएंगे उनका नाम नहीं काटा जाएगा, लेकिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में परीक्षा शुल्क न जमा करने वाले परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे।
- गिरजेश चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/