फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम युवक ने अपनाया हिंदू धर्म, शहजाद से बना संदीप, ये रही बड़ी वजह

Wed, 02 Jan 2019 08:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
शहजाद ने अपनाया हिंदू धर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत जिले में फिर से एक धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। तितरौदा गांव के सनातन धर्म मंदिर में तेड़ा गांव निवासी मुस्लिम युवक ने विधि विधान से हिंदू धर्म अपना लिया। शहजाद से अब वह संदीप बन गया है। उसका कहना है कि तीन साल से ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे, जिस कारण उसने धर्म बदल लिया। अब वह हिंदुओं के सभी त्योहार मनाएगा। 

विज्ञापन


अमीनगर सराय में तेड़ा गांव निवासी शहजाद पुत्र यामीन ने बुधवार को तितरौदा के सनातन धर्म मंदिर में पहुंचकर धर्म परिवर्तन कर लिया। पंडित गणेश शास्त्री ने यज्ञ कर शुद्धिकरण कराया और पूजा अर्चना की। उन्होंने शहजाद को जनेऊ धारण कराया। 

उसने बताया कि पिचौकरा गांव निवासी शबाना से उसका निकाह हुआ था। उसके बाद तीन बच्चे भी हैं। उसका आरोप है कि ससुराल वाले पिछले तीन सालों से उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। पत्नी दस दिन उसके पास रहती है और छह महीने अपने मायके में रहती है। ससुर ने भी कई बार उसकी बेइज्जती भी की। ससुराल वालों की प्रताड़ना से दुखी होकर उसने अपनी इच्छा से हिंदू धर्म अपनाया है।
विज्ञापन


उस पर किसी ने कोई दबाव नहीं डाला। उसकी पत्नी व बच्चों ने धर्म परिवर्तन नहीं किया। धर्म बदले के बाद उसने मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर काफी ग्रामीण उपस्थित रहे।

वहीं ग्रामीणों ने हिंदू धर्म अपनाने पर युवक का स्वागत किया और उसकी हर संभव मदद कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बजरंग दल के जिला संयोजक अमित तितरौदा, सूरजभान, सुधीर, बलजीत, राजकुमार, संजय, सुधीर, अरुण, विपिन, सुंदर पंडित, विपिन, बिल्लू, ब्रजपाल, शत्रुघन, जयपाल, मुकेश आदि मौजूद रहे।  

तहरीर आने पर की जाएगी कार्रवाई
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवक ने अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन किया है। वह ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगा रहा है। यदि वह ससुरालवालों के खिलाफ लिखित में तहरीर देता है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संदीप ने की घर वापसी 
बजरंग दल के जिला संयोजक अमित तितरौदा ने बताया कि डॉ. शहजाद से संदीप बना युवक प्राइवेट चिकित्सक है। उसका तितरौदा गांव में क्लीनिक भी है। वह 11 साल से प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहा है। उसने घर वापसी की है।  
 
पिता ने कहा, हिंदू धर्म स्वीकार नहीं 
धर्म बदलने वाले शहजाद के पिता यामीन ने बताया कि बेटे को धर्म परिवर्तन करने से रोका था, लेकिन वह नहीं माना। यदि वह घर नहीं लौटा तो उससे रिश्ता तोड़ लेंगे। उन्हें हिंदू धर्म स्वीकार नहीं है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें