फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीएम डैश बोर्ड में 15वें से 17वें स्थान पर पहुंचा बागपत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीएम डैशबोर्ड की नवीनतम रैंकिंग में बागपत जिला दो पायदान नीचे फिसल गया है। मई माह में यह जिला 15वें स्थान पर था, लेकिन अब 17वें स्थान पर पहुंच गया है। बुधवार को जारी हुई इस रैंकिंग में जिले के प्रदर्शन में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जिले का समग्र स्थान 17वां रहा है। विकास कार्यों के मामले में बागपत 26वें स्थान पर रहा। राजस्व कार्यों में जिले को 18वां स्थान मिला है। रैंकिंग खराब होने का मुख्य कारण समाज कल्याण विभाग की पारिवारिक लाभ योजना का खराब प्रदर्शन रहा। इस योजना में जिले को ''डी'' श्रेणी मिली है। इसके अतिरिक्त, फैमिली आईडी के क्रियान्वयन में ''सी'' श्रेणी प्राप्त हुई। पंचायती राज विभाग के 15वें वित्त राशि के उपयोग में भी ''सी'' श्रेणी दर्ज की गई। गन्ना भुगतान, भूतत्व एवं खनिकर्म, आईजीआरएस और राजस्व समेकित जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी ''सी'' श्रेणी मिली है। इन विभागों के कमजोर प्रदर्शन के कारण जिले की समग्र रैंकिंग में सुधार नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें