दो दिन से घर से था लापता
मृतक के परिजनों के अनुसार, प्रिंस दसवीं कक्षा का छात्र था और दो दिन पहले दोपहर के समय घर से निकला था। परिवार को उम्मीद थी कि वह किसी टेंट कारोबारी के यहां काम पर गया होगा, इसलिए शुरुआत में किसी अनहोनी की आशंका नहीं हुई। शव मिलने के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी बड़ौत अंशु जैन भी मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोघट थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि छात्र का शव गड्ढे से बरामद हुआ है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।