फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: दो दिन से लापता छात्र का शव मिला, भट्टे के गड्ढे में मिला शव, मौत की वजह पर जांच

Thu, 16 Jul 2026 11:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के आजमपुर मुलसम गांव में दो दिन से लापता दसवीं के छात्र का शव ईंट भट्ठे के पानी भरे गड्ढे में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो व मौके पर परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जिले के आजमपुर मुलसम गांव में दो दिन से लापता दसवीं के छात्र का शव एक ईंट भट्ठे के पानी भरे गहरे गड्ढे में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पानी भरे गड्ढे में मिला छात्र का शव
बुधवार को गांव स्थित एक ईंट भट्ठे के पसार में बने लगभग आठ से दस फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में एक युवक का शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को बाहर निकलवाया।शुरुआत में पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया। कुछ ही देर बाद गांव निवासी देवेंद्र प्रजापति मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अपने पुत्र प्रिंस उर्फ छोटू के रूप में की।

विज्ञापन

दो दिन से घर से था लापता
मृतक के परिजनों के अनुसार, प्रिंस दसवीं कक्षा का छात्र था और दो दिन पहले दोपहर के समय घर से निकला था। परिवार को उम्मीद थी कि वह किसी टेंट कारोबारी के यहां काम पर गया होगा, इसलिए शुरुआत में किसी अनहोनी की आशंका नहीं हुई। शव मिलने के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी बड़ौत अंशु जैन भी मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोघट थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि छात्र का शव गड्ढे से बरामद हुआ है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें