फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में नाव पलटने से 19 की मौत, सीएम योगी ने की 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा

Thu, 14 Sep 2017 11:10 AM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी। बागपत के काठा गांव में यमुना में नाव पलटने की खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 50 लोग नदी में डूबे हैं। मौके पर बचाव कार्य के लिए सैंकड़ो ग्रामीण पहुंचकर कर तलाशी कार्य में मदद कर रहे हैं। अब तक 19 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। वहीं, 25 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ये लोग काठा से नाव में सवार होकर सोनीपत मजदूरी के लिए जा रहे थे। लोगों का कहना है कि नाव में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। इसीलिए यह पलट गई। हालांकि हादसे के कारणों का आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हुआ है।  

राहत और बचाव का कार्य अभी जारी है। यमुना से निकाले गए 16 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। इनमें 8 को मेरठ के लिए रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


सीएम योगी ने की दो लाख प्रति शख्स मुआवजे की घोषणा
उधर, इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुःख जताया है। योगी ने सभी मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। 

UP CM Yogi Adityanath announces compensation of Rs 2 lakh each for next of kin of those dead in Baghpat boat capsize incident.— ANI UP (@ANINewsUP) September 14, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें