फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: अंतिम संस्कार से लौट रहे जीजा-साले की सड़क हादसे में मौत

Mon, 30 Nov 2020 04:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में सोमवार को एक सड़क हादसे में जीजा साले की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार ढिकौली-बंथला मार्ग पर खासपुर मोड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
 हिसावदा गांव  निवासी मुकेश और उसका जीजा खेकड़ा निवासी अनिल राजमिस्त्री का काम करते थे। 

मुकेश मूल रूप से हिसावदा का रहने वाला था, लेकिन इन दिनों अपने जीजा के साथ खेकड़ा में रह रहा था। रविवार शाम मुकेश के पिता का निधन हो गया था। सोमवार सुबह हिसावदा में अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होकर जीजा के साथ बाइक पर वापस खेकड़ा लौट रहा था। 
विज्ञापन


खासपुर मोड के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जीजा साले की मौत हो गई। हादसे के  बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें