फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: गृह क्लेश के चलते फांसी के फंदे पर झूल गया लेखपाल

Tue, 01 Sep 2020 11:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

- कलक्टे्रट के निकट सरकारी आवास में लेखपाल ने दी जान
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में  गृह क्लेश के चलते कलक्ट्रेट के निकट सरकारी आवास में लेखपाल ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। लेखपाल का पत्नी से विवाद चला आ रहा था।

विज्ञापन


छपरौली निवासी अंशुल कुमार (२८) पुत्र ईश्वर दास लेखपाल के पद पर कार्यरत था। सदर तहसील में अंशुल की ड्यूटी पिलाना ब्लॉक में थी। पिछले कईं साल से वह कलक्ट्रेट के निकट सरकारी आवास में रह रहा था।

मंगलवार रात करीब साढ़े  नौ बजे लेखपाल ने घर में फंखे पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा कि उसका पत्नी के साथ विवाद था और एक माह पहले उसकी पत्नी बेटी को लेकर मायके चली गई थी।
विज्ञापन


मंगलवार रात अंशुल के मोबाइल पर कॉल रिसीव नहीं हुई तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने गेट तोड़ा तो अंशुल पंखे पर लटका हुआ था। परिवार के सदस्य उस वक्त घर पर नहीं थे।

पड़ोसी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडीएम अमित कुमार सिंह और एसडीएम सदर अनुभव कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें