फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: निवाड़ा चौकी के निकट मजदूर को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कुचला, मौके पर ही मौत

Thu, 13 Oct 2022 11:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद में आज सुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक मजदूर को कुचल डाला। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोडकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
मृतक मजदूर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में सोनीपत हाइवे पर गुरुवार सुबह मजदूरी पर जा रहे मजदूर को धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। जिसमें मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। मजदूर की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जनपद के गौरीपुर जवाहरनगर गांव का रहने वाला प्रमोद पुत्र पाल आज सुबह निवाड़ा चौकी के पास जा रहा था। बताया कि तभी पीछे से धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली आई और प्रमोद को कुचल दिया।

यह भी पढ़ें:Karva Chaut 2022: विशेष योग में व्रत आज, इस रंग के वस्त्र पहनें सुहागिनें, खुशहाल रहेगा दांपत्य जीवन
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोडकर फरार हो गया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होने पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें