फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: दुष्कर्म पीड़ित से फैसले का दबाव बनाना इंस्पेक्टर को पड़ा महंगा, लाइन हाजिर 

Sat, 22 Sep 2018 06:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

यूपी के बागपत में दुष्कर्म पीड़ित से फैसले का दबाव बनाने वाले बड़ौत इंस्पेक्टर को एसपी ने लाइन हाजिर कर मामले की जांच कर एएसपी को सौंपी है। पीड़ित महिला का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया। इस संबंध में जब मुकदमा दर्ज कराया गया तो इंस्पेक्टर ने फैसला करने का दबाव बनाया। जानें पूरा मामला :-

विज्ञापन

बस्ती की रहने वाली एक युवती ने बागपत कोतवाली में छह दिन पहले मुकदमा दर्ज कराया कि वाजिदपुर गांव के युवक सुनील ने कई साल पहले फेस बुक पर उसके साथ दोस्ती कर ली। उसका मोबाइल नंबर लेने के बाद व्हाटसएप पर मैसेज करने लगा। सुनील ने उससे शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया।

युवती दो माह की गर्भवती हो गई, जिसके  बाद उसका गर्भपात करा दिया गया। युवक इसके बाद मुंबई से अपने गांव आ गया। युवती उसे ढूंढते उसके गांव पहुंची और मामला दर्ज कराया, सुनील मुंबई में किसी व्यापारी के यहां नौकरी करता है। 
विज्ञापन

बताया जाता है कि बड़ौत इंस्पेक्टर बीएस सिरोही ने उस पर फैसले का दबाव बनाया। इस तरह की एक वीडियो वायरल हुई, तो पुलिस हरकत में आई, लेकिन एसपी शैलेष पांडेय ने इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर मामले की जांच एएसपी को सौंप दी।

इस संबंध में सीओ रामानंद कुशवाहा ने बताया कि वैसे यह घटनाक्रम लखनऊ से जुड़ा हुआ है, क्योंकि वही पर उसका यौन शोषण किया, लेकिन यदि महिला यहां आई, पुलिस को कोताही नहीं बरतनी चाहिए। अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें