फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, आपस में भिड़े 30 वाहन, 25 से ज्यादा लोग घायल

Fri, 18 Jan 2019 12:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह कोहरे के चलते करीब 30 वाहन आपस में भिड़ गए। अलग- अलग तीन हादसों में 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बताया गया कि गाजियाबाद के दुहाई, सोनीपत के कुंडली और बागपत के यमुना पुल तीनों जगह हादसा हुआ है। एक्सप्रेस-वे पर फंसे वाहनों की वजह से आवागमन बंद हो गया है। वहीं हरियाणा और बागपत पुलिस रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है।

विज्ञापन


उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद मौके पर पहुंचे सीओ दिलीप सिंह का कहना है कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में नेपाली परिवार के सदस्य भी बताए जा रहे हैं।

वहीं कोतवाली प्रभारी शिव कुमार प्रकाश ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। उन्होंने बताया कि कोहरे के चलते करीब 30 वाहन आपस में भिड़ गए। जिसमें 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब बै कि कुछ दिनों पहले भी ईस्टर्न पेरिफरेल एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के कारण अलग-अलग जगह करीब बीस वाहन आपस में भिड़ गए थे। लहचौड़ा और सिंगोली तगा के पास हादसे हुए। हादसे में दस से अधिक लोग घायल हुए गए थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटवाया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें