छह माह पहले ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया था। जिसके बाद कुछ दिनों से विवाहिता अपने मायके में रह रही थी। महिला ने ससुरालियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी थी जिसके बाद पुलिस लाइन में दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र पर सुलह के लिए बुलाया गया था।
इस दौरान रास्ते में ग्राम पाली के नजदीक रविवार दोपहर कार सवार पति ने उन्हें रोक लिया और तेजाब की बोतल निकालकर उन पर फेंक दिया। इसके बाद पति अपने साथियों के सथ फरार हो गया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बहन भाई को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार पति समेत चार लोगों पर तेजाब हमले का आरोप हैं। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।