आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि मानसून का असर बढ़ने से 9 जुलाई को मेरठ में 40-45 मिमी बारिश हो सकती है। अभी शुरुआत में भले ही बारिश कम हो, लेकिन आगे बारिश बढ़ सकती है।
आज से बदलेगा मौसम
मानसून ट्रफ मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग तथा उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों से गुजर रही है। जिससे 8 से 10 जुलाई के बीच वेस्ट यूपी में अच्छी बारिश के आसार है। मेरठ और आसपास में बारिश कुछ स्थानों पर ज्यादा तो कुछ पर मध्यम रह सकती है। मौसम के खुशगवार के आसार हैं। -डॉ. यूपी शाही, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विवि