फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत:  महिला को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारा, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 26 Jun 2019 05:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बागपत के दोघट क्षेत्र में ससुरालियों ने घरेलू हिंसा के चलते ससुरालियों ने महिला को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। उसकी मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। मृतक के भाई ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


शामली के तलवा माजरा गांव निवासी धारा सिंह की बेटी सुमन की शादी वर्ष 1995 में गांगनौली गांव निवासी जयवीर के साथ हुई । भाई धर्मेंद्र ने बताया कि कई साल से ससुराल वाले उसका  उत्पीड़न कर रहे थे। उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। पति ने कई बार मारपीट कर घर से भी निकाला। 
विज्ञापन

घरेलू हिंसा के चलते मंगलवार की देर शाम विवाहिता के साथ ससुरालियों ने मारपीट कर जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने  उसे मेरठ के कैलाश हॉस्पिटल रेफर किया। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। 

मृतका के भाई धर्मेंद्र ने सास , ननद और के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के शव का मेरठ में ही पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन  कोई सफलता नहीं मिली। आरोपी गांव से फरार हैं।

 एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि महिला की ससुरालियों ने जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या की है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें