फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसमें मेरा क्या कसूर?: शादी के 15 साल बाद पति देता है ताने, कहता है-दहेज में मिली कार अब बनती नहीं, दूसरी लाओ!

Wed, 18 Dec 2024 07:35 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कंपनी ने कार बनानी बंद की तो बागपत निवासी दंपती की विवाहित जिंदगी में क्लेश रहने लगा। पत्नी ने पति से परेशान होकर थाने पहुंचकर इंसाफ की मांग की। आगे जानिए आखिर क्या है पूरा माजरा?
विज्ञापन
मारुति 800 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक विवाहिता ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है। दरअसल, शादी में पंद्रह साल पहले दहेज में मिली मारुति 800 कार कुछ दिन बाद कंपनी ने बनानी बंद कर दी। इससे नाराज पति ने इस बात का उलाहना देकर दूसरी कार की मांगते हुए पत्नी का उत्पीड़न शुरू कर दिया।

विज्ञापन


आरोप है कि पति कार की मांग को लेकर हर दिन क्लेश करता है। कुछ दिन पहले हाथ तोड़ दिया। पत्नी की तहरीर पर चांंदीनगर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: Baghpat: अफसरों के सात दिन तक चक्कर काटती रही घायल महिला, SP ने वीडियो देखी तो दर्ज हुआ मुकदमा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

फुलेरा गांव की रहने वाली रजनी यादव ने चांदीनगर थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 15 वर्ष पहले वीरेंद्र सिंह यादव के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने दहेज में मारुति 800 कार दी, जो कुछ दिन बाद कंपनी ने बंद कर दी। इस बात से क्षुब्ध होकर उसके पति ने उत्पीड़न शुरू कर दिया।

बात बात पर कार का उलाहना देता है पति
बात-बात पर उलाहना देने लगा कि उसके परिवार वालों ने ऐसी गाड़ी दी है जो कंपनी ने बंद कर दी। इसके साथ ही बड़ी गाड़ी की मांग करने लगा। उसने अपने मायके से कई बार लाखों रुपये भी लाकर दिए, लेकिन पति नहीं माना।

आरोप है कि एक दिसंबर को कमरे का दरवाजा तोड़कर डंडे से पिटाई कर उसका हाथ तोड़ दिया और घर से निकाल दिया। इसके बाद पिलाना सीएचसी में उपचार कराया गया।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर महिला के पति वीरेंद्र सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें