13 दिसंबर को पीड़िता की इसी मामले में दिल्ली हजारी कोर्ट में गवाही है। आरोप है कि काफी दिनों से उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। मंगलवार की रात उनके आवास पर एक पत्र चस्पा किया गया। इसमें धमकी दी गई कि यदि न्यायालय में उनके विरुद्ध गवाही दी तो वे उन्नाव से भी भयंकर वारदात को अंजाम देंगे।
बुधवार की सुबह जब उनके परिवार के लोग उठे और मकान पर यह पत्र लगा देखा तो भयभीत हो गए। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई।
कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। धमकी भरा पत्र चस्पा करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। 13 दिसंबर को गवाही के लिए पीड़िता को पुलिस की ओर से सुरक्षा प्रदान की जाएगी।