यूपी के बागपत जनपद में एक युवती ने धर्म बदल कर प्रेमी से शादी कर ली। हाईकोर्ट में शादी पंजीकृत कराई। हाईकोर्ट से पुलिस के पास नवदंपति को सुरक्षा देने के आदेश पहुंचे। गांव में दोनों परिवारों के घर आमने-सामने है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई। युवती पक्ष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर युवक के परिजनों पर धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
गौरीपुर जवाहर नगर की इंदिरा कॉलोनी निवासी सुंदर शर्मा का अपने पड़ोसी की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 15 जनवरी को दोनों घर छोड़कर चले गए। इसके बाद उन्होंने गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में धर्म बदलकर हिंदू धर्म से शादी रचा ली। वहीं फिर हाईकोर्ट में भी शादी पंजीकृत कराई। दोनों ने जान को खतरा बताकर सुरक्षा की अपील की। हाईकोर्ट से पुलिस के पास नवदंपति को सुरक्षा देने के आदेश पहुंचे।