15 अगस्त को निकालेंगे ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा
धर्मेंद्र राठी ने बताया कि 15 अगस्त को क्षेत्र के किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालेंगे। सभी ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाया जाएगा। किसानों के मुताबिक यात्रा गांगनौली के अस्थायी कट से एक्सप्रेसवे पर चढ़कर बिजरौल कट तक जाएगी। इसके बाद वापस एक्सप्रेसवे के रास्ते गांगनौली कट पर लौटने की योजना है।
भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी ने किसानों से तिरंगा यात्रा में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि यात्रा को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में जनसंपर्क किया जा रहा है।
गंगाजल लेकर पहुंचे युवक ने अस्थायी कट पर चढ़ाया जल
कट की मांग को लेकर टीकरी निवासी मनीष राठी बुधवार को हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर गांगनौली पहुंचे। उन्होंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अस्थायी कट के स्थान पर गंगाजल चढ़ाया।
मनीष राठी ने बताया कि उन्होंने कट की मांग को लेकर हरिद्वार से गंगाजल लाकर कांवड़ यात्रा की। उन्होंने एक्सप्रेसवे के तीन स्थानों पर भी गंगाजल चढ़ाया।
धरने में ये लोग रहे मौजूद
धरने के दौरान विक्रम राठी, बिनौली प्रमुख कुलदीप तोमर उर्फ चीकू, राजीव प्रधान, ओम सिंह और सोमपाल समेत अन्य किसान मौजूद रहे। किसानों ने 15 अगस्त की तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की अपील की।