फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मीटर उखाड़कर बिजली घर पहुंचे किसान, धरना देकर कर्मियों को बनाया बंधक, ये हैं बड़ी मांगें

Wed, 16 Nov 2022 06:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Baghpat News : किसान ट्यूबवेल पर लगे मीटर उखाड़कर बिजली घर पहुंचे और वहां धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कर्मियों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में छपरौली क्षेत्र के रठौड़ा गांव की पंचायत में दिया गया दो दिन का अल्टीमेटम पूरा होने के बाद किसानों ने ट्यूबवेल पर लगे मीटर उतार दिए। इसके बाद किसान मीटरों को लेकर छपरौली बिजली उपकेंद्र पर पहुंचे और धरना दिया। चौबीसी खाप के अध्यक्ष चौधरी सुभाष ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए किसानों से मीटर उतारने, युवा मजदूरों को भी एकजुट होकर बड़ा आंदोलन चलाने में सहयोग की अपील की। 

विज्ञापन




बुधवार को राठौड़ा गांव में किसानों ने ट्यूबवेल से मीटर उतार दिए और मीटरों को लेकर छपरौली बिजली उपकेंद्र पर पहुंचकर धरना दिया। किसान यूनियन के अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि सरकारों की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता का बुरा हाल है। नौजवानों के सामने रोजगार का संकट है। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है, जिससे आम आदमी के बच्चों का पढ़ना बहुत कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों की जो आर्थिक नीतियां किसान-मजदूर विरोधी हैं। सरकार ने किसानों के लिए जो वादे किए थे, चुनाव के बाद सरकार उनसे पूरी तरह मुकर रही है। किसानों के नलकूप पर मीटर लगाए जा रहे हैं, जिसके कारण किसानों का खेती करना मुश्किल हो गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: 20 मिनट में वारदात को दिया अंजाम, 50 मीटर दूरी पर सोते रहे इंस्पेक्टर, देखिए मौके की तस्वीरें
विज्ञापन


कहा कि महंगाई चरम पर है, जिससे आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। इन तमाम नीतियों के खिलाफ किसान-मजदूरों को इकट्ठा होना होगा और मजबूत आंदोलन खड़ा करना होगा। अनिश्चितकाल के लिए धरना शुरू कर दिया है और सभी सरकारी अधिकारियों को बंधक बना लिया है।

यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव : रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने दाखिल किया नामांकन पत्र, बोले-एकजुटता से मिलेगी जीत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें