फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पंचायत में आए नही, यहां राजनीति चमकाने आ गए..रालोद विधायक से किसानों की नोकझोंक, हंगामा

Mon, 09 Jan 2023 01:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

विभिन्न मांगों को लेकर कराने की मांग को लेकर किसानों ने पांच जनवरी को बावली गांव में पंचायत की थी। इसमें रालोद विधायक शामिल नहीं हुए थे। सोमवार को किसान डीएम से मिलने पहुंचे थे। यहां रालोद विधायक पहुंच गए। उन्हें देख किसान भड़क गए।
विज्ञापन
रालोद नेता व किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में कलक्ट्रेट में बकाया गन्ना भुगतान समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम से मिलने पहुंचे किसानों ने रालोद विधायक का विरोध किया। जहां किसानों ने रालोद विधायक से कहा कि पंचायत में आए नहीं और यहां राजनीति चमकाने आ गए। जिसको लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ और रालोद नेताओं व किसानों में नौकझोंक होती रही। 

विज्ञापन


बकाया गन्ना भुगतान, सड़को की मरम्मत समेत विभिन्न मांगों को लेकर कराने की मांग को लेकर किसानों ने पांच जनवरी को बावली गांव में पंचायत की थी। जिसमें डीएम से मिलकर समस्या का समाधान कराने का निर्णय लिया गया था।

यह भी पढ़ें: गिरफ्तारी की कहानी, पुलिस की जुबानी: खाकी को देखते ही छिपे याकूब कुरैशी, बोले- मैं तो अय्यूब हूं...

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह चौबीसी खाप चौधरी सुभाष तोमर, थांबा चौधरी बृजपाल सिंह के साथ कई गांवों के किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। तभी रालोद अजय कुमार कुछ कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंच गए और कलक्ट्रेट के अंदर जाने लगे। जिस पर किसान भड़क गए और किसानों ने हंगमा शुरू कर दिया।

किसानों ने पांच जनवरी को मलकपुर में हुई पंचायत में रालोद विधायक के नही आने पर नाराजगी जताई और खरी खोटी सुनाई। उधर प्रतिनिधि मंडल के डीएम की बैठक शुरू हुई। 

किसान बोले, विधायक के बिना कराएंगे भुगतान
हंगामे के दौरान रालोद कार्यकर्ता ने विधायक के बिना भुगतान नही करा पाने की बात कह दी। जिस पर किसानों ने कहा कि विधायक के बिना भुगतान कराएंगे। इस दौरान रालोद नेताओ व किसानों में नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें