फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: विजिलेंस की छापेमारी, 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अफसर, पूर्ति अधिकारी गिरफ्तार

Fri, 29 May 2026 03:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बागपत में विजिलेंस मेरठ की टीम ने जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। राशन डीलर से प्रति क्विंटल कमीशन मांगने का आरोप है।
विज्ञापन
मौके पर टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में शुक्रवार को विजिलेंस मेरठ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पूर्ति कार्यालय में हड़कंप मच गया। आरोपी अधिकारी पर राशन डीलर से कमीशन मांगने और कार्रवाई की धमकी देने का आरोप है।

विज्ञापन


विजिलेंस टीम ने मारा छापा
जानकारी के अनुसार विजिलेंस मेरठ की टीम ने शुक्रवार को बागपत स्थित पूर्ति कार्यालय में छापामारी की। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी को बुढ़सैनी गांव के राशन डीलर नरेंद्र सिंह से चालीस हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया गया। कार्रवाई के तुरंत बाद विजिलेंस टीम आरोपी अधिकारी को अपने साथ कोतवाली ले गई, जहां आगे की पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

राशन डीलर से मांगा जा रहा था कमीशन
बताया जा रहा है कि राशन डीलर से प्रति क्विंटल पैंतालीस रुपये के हिसाब से कमीशन मांगा जा रहा था। आरोप है कि रकम नहीं देने पर कार्रवाई कराने की धमकी भी दी जा रही थी। इसी शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और अधिकारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

कार्यालय में मचा हड़कंप
जिला पूर्ति अधिकारी की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही पूर्ति विभाग में हड़कंप मच गया। विजिलेंस टीम पूरे मामले में दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें