फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: पूर्व चेयरमैन के पिता का शव खेत में पड़ा मिला, पांच दिन से चल रहे थे लापता

Sun, 20 Sep 2020 01:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में दोघट थानाक्षेत्र में पूर्व चेयरमैन के पिता लख्मीचंद का शव आसरा मार्ग पर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। वह पांच दिन पहले अचानक लापता हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन


दोघट थानाक्षेत्र के आसरा मार्ग पर गन्ने के खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार शव  की पहचान चैयरमैन के पिता वृद्ध लख्मीचंद के तौर पर हुई है। वह पांच दिन से लापता चल रहे थे। परिजनों ने दोघट थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वह मानसिक तौर पर परेशान चल रहे थे। 
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें