फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: शराब पीकर परीक्षा की डयूटी देने पहुंचा सिपाही निलंबित, सीओ की आख्या पर हुई कार्रवाई

Wed, 22 Feb 2023 01:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बड़ौत के जनता वैदिक कालेज के परीक्षा केंद्र पर नशे में ड्यूटी करने पहुंचा सिपाही निलंबित कर दिया गया है। शिकायत मिलने पर सिपाही का मेडिकल परीक्षण मंगलवार को कराया था।  
विज्ञापन
यूपी बोर्ड एक्जाम, यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में मंगलवार को परीक्षा के दौरान शराब के नशे में धुत्त पुलिसकर्मी ड्यूटी करने गया था, जिसकी शिकायत मिलने पर इंस्पेक्टर क्राइम चंद्रकांत यादव ने उसका मेडिकल कराया था। फिलहाल एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ की आंख्या पर उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर दी है। 

विज्ञापन


बता दें कि जनता वेदिक इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र में सिपाही धनवीर की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन मंगलवार को सिपाही धनवीर शराब के नशे में धुत होकर वहां पर पहुंचा, जिसके बाद परीक्षा देने आए बच्चों ने इस मामले की शिकायत केंद्र अधीक्षक से की, तो शिकायत कोतवाल व सीओ तक जा पहुंची।

सीओ के निर्देश पर पुलिसकर्मी का मेडिकल कराया गया। इसके बाद पुष्टि होने पर शराबी पुलिसकर्मी को यहां से हटा दिया गया। फिलहाल एसपी नीरज जादौन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सवि रतन गौतम की आख्या पर सिपाही धनवीर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें