फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छेड़छाड़ के विरोध में युवती को मारी गोली, पीड़ित परिवार ने एएसपी से शिकायत कर मांगा इंसाफ

Sat, 25 May 2019 05:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
एएसपी रणविजय सिंह - फोटो : social media
विज्ञापन

यूपी में बागपत के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में अनुसूचित जाति की युवती गोली लगने से घायल हो गई। युवती ने पूर्व प्रधान के साले समेत दो युवकों पर छेड़छाड़ के विरोध में गोली मारने का आरोप लगाया। घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित परिजनों ने एएसपी रणविजय सिंह से शिकायत कर इंसाफ की मांग की है। 

विज्ञापन


वहीं इस मामले में एएसपी रणविजय सिंह का कहना है कि कल एक दिन पहले सूचना मिली थी कि छेड़छाड़ के विरोध में एक महिला को गोली मारी गई। उन्होंने बताया कि महिला ने आरोपी की पहचान कर ली है, जिसका नाम पहले ही एफआईआर में दर्ज किया गया है। फिलहाल पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई जा जाएगी।

ये था पूरा मामला
रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि वह अनुसूचित जाति के परिवार से है। गुरुवार रात वह मकान की छत पर सोई हुई थी। नीचे आंगन में उसके माता-पिता, भाई व बहन सोए थे। रात्रि में 12 बजे के लगभग दो युवक छत पर चढ़े और तमंचे से उसकी पीठ में गोली मार दी। दूसरी गोली उसके सिर के पास से निकल गई। आरोपी उसे मृतक समझकर भाग निकले।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद परिवार के लोग घायल युवती को रमाला थाने लेकर पहुंचे। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी पीठ में गोली फंसी हुई है। चिकित्सकों ने अभी तक उसका ऑपरेशन नहीं किया। पीड़िता के परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

रमाला थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस को जानकारी मिली है कि तमंचा युवती के पास ही था, जिससे उसे गोली लग गई। मामले की जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें