फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम जाल में फंसाकर ले गया हरिद्वार, प्रेमिका ने दिया धोखा तो उड़ गए युवक के होश

Thu, 22 Mar 2018 07:53 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

एक युवक ने पहले किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया और फिर हरिद्वार ले गया। वहां किशोरी ने धोखा दिया तो प्रेमी युवक के होश उड़ गए। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


यह मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। यहां प्रेमी के झांसे में आई किशोरी को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति ने काउंसिलिंग करके मां-बाप का महत्व समझाया तो उसने अपना निर्णय बदल दिया। किशोरी ने अपने किए पर पछतावा जाहिर किया और प्रेमी की बजाय अपनी मां के साथ घर वापस लौट गई। 

न्यायपीठ सीडब्लूसी के न्याय प्राधिकारी डॉ. कुलदीप त्यागी ने बताया कि खेकड़ा कस्बा क्षेत्र की एक किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। उसे फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसे लेकर फरार हो गया। किशोरी को हरिद्वार में छोड़कर वह मजदूर वापस लौट आया। किशोरी के परिजनों ने खेकड़ा पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मजदूर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने किशोरी के हरिद्वार में होने की जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद महिला थाना पुलिस ने किशोरी और उसकी मां को न्यायपीठ के सामने प्रस्तुत किया। शुरूआत में किशोरी अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद न्यायपीठ के न्याय प्राधिकारी राजीव यादव, डॉ. कुलदीप त्यागी और मालती शर्मा ने किशोरी की लंबी काउंसिलिंग की। किशोरी को मां-बाप के महत्व को समझाया और नाबालिग उम्र में उठाए गए कदम के दुष्परिणाम से अवगत कराया।

पढ़ें : फेसबुक पर फंसाया, फिर प्यार से ले गया हरिद्वार, तीन दिनों तक किया बलात्कार

विज्ञापन

न्यायपीठ ने कहा कि नाबालिग उम्र में की गई शादी कानूनी तौर पर अवैध होती है। बाल विवाह करना कानूनन अपराध है और उसका उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होती है। काफी देर समझाने के बाद किशोरी ने अपने किए पर खेद व्यक्त कर अपनी मां के साथ जाने पर सहमति दी। न्यायपीठ ने किशोरी को उसकी मां की सुपुर्दगी में देने का आदेश जारी किया। साथ ही मां को भी अपनी बेटी की ठीक प्रकार से देखभाल करने की हिदायत दी। इसमें कोताही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें