वहीं बुधवार सुबह भभीसा गांव के ग्रामीण मृतक अशोक के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे, लेकिन मोर्चरी में उन्हें शव नहीं मिला। छानबीन शुरू हुई तो मोर्चरी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड विकास ने बताया कि रात्रि में बिजनौर के महमूदपुर गांव निवासी एक शव को ले गए हैं। सीओ दिलीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच कराई तो बिजनौर के मृतक मनोज त्यागी का शव मोर्चरी में ही मिला। भभीसा के ग्रामीणों ने मोर्चरी में हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मोर्चरी में तैनात कर्मचारी व पुलिस कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने शव वापस दिलाने की मांग की।
उधर, सीओ दिलीप सिंह, कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मृतक अशोक के परिजनों ने एसपी शैलेश कुमार पांडेय से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच कराकर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने मोर्चरी पर तैनात गार्ड विकास से पूछताछ की।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/