फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: ईस्टर्न पेरिफेरल पर खड़े ट्रक से टकराए केंटर और कंटेनर, दो चालक घायल

Tue, 10 Nov 2020 10:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
eastern peripheral expressway - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल पर खडे़ ट्रक से कंटेनर और केंटर टकरा गए। इससे कंटेनर और केंटर के चालक घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों का नगर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। 
विज्ञापन


सोनीपत निवासी दलबीर सोमवार की रात्रि में अपने कंटेनर में धान लादकर कानपुर से पानीपत हरियाणा जा रहा था। जब वह ईपीई पर खेकड़ा ओवरब्रिज के पास पहुंचा तभी ईपीई पर आगे खडे़ ट्रक में उसका कंटेनर टकरा गया।

साथ ही इसके पीछे आ रहा फतेहपुर निवासी चालक कमल का केंटर दलबीर के कंटेनर से टकरा गया। इन दोनों के टकराने से आगे खड़ा ट्रक चालक अपने ट्रक को लेकर भाग गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने केंटर और कंटेनर के चालक दलबीर और कमल को वाहनों से बाहर निकाल कर इलाज के लिए नगर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। सूचना मिलने पर दोनों घायलों के परिजन भी नगर में चिकित्सक के यहां पहुंच गए।  हालत में सुधार होने के बाद परिजन दोनों घायलों को अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें