फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: एक-दूसरे से मिलने पहुंची प्रेमी युगल को पकड़कर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Tue, 10 Nov 2020 09:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ताजपुर सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे प्रेमी युगल को कुछ युवकों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। प्रेमी युगल की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।

विज्ञापन


सोमवार को सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक प्रेमी युगल की पिटाई कर रहे हैं। यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। क्षेत्रवासियों के अनुसार यह वीडियो राजा का ताजपुर क्षेत्र के मूसेपुर मार्ग का है।

वीडियो में मौजूद युवक ताजपुर के पास के एक गांव का है। उसके साथ मौजूद युवती दूसरे गांव की है। प्रेमी युवक ईख के खेत में थे और भनक लगने पर ताजपुर के युवकों ने उन्हें पकड़कर पीट दिया। दोनों के अलग अलग धर्म का होने का पता लगने पर उनकी अधिक पिटाई हुई।
विज्ञापन


बाद में माफी मांगने पर उन्हें छोड़ दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल ने मामले की जानकारी होने से मना किया है। वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें