फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, बहन के घर से लाैट रहे इकलौते बेटे की मौत

Tue, 10 Dec 2024 11:50 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर शुगर मिल के समीप डिवाइडर से बाइक टकराने से एक युवक की माैत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर शुगर मिल के समीप डिवाइडर से बाइक टकराने से मीतली गांव के इकलौते बेटे की मौत हो गई, जो हरियाणा में अपनी बहन के यहां जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


मीतली गांव के रहने वाले राकेश का एकलौता बेटा पवन गिरी (35) सोमवार शाम बाइक लेकर हरियाणा में अपनी बहन के यहां जाने के लिए घर से चला था। बताया कि पवन गिरी मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर जैसे ही शुगर मिल के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में पवन गिरी सड़क पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शनाख्त की। परिजनों ने बताया कि पवन गिरी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और उसके परिवार में एक बेटा-एक बेटी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि डिवाइडर से बाइक टकराने से हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें