जिवाना में धरना देते भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों व किसानों ने जिवाना टोल प्लाजा पर विभिन्न मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान उनकी टोल प्रबंधकों के साथ नोंकझोंक तक हुई। धरने की सूचना पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और किसान कार्यकर्ताओं से बातचीत की लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांगों पर ही अड़े रहे और धरना जारी रखा।