रालोद नेता कर्नल ब्रहमपाल सिंह तोमर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के बड़ौत में छह साल पहले बकाया गन्ना भुगतान और नलकूप की बढ़ाई गई हॉर्स पॉवर के विरोध में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम करने के मामले में रालोद सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रहमपाल सिंह तोमर ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। हालांकि उन्हें बाद में जमानत मिल गई।
बड़ौत तहसील में वर्ष 2012 में किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान और नलकूप की बढ़ाई गई हॉर्स पॉवर के विरोध में 18 दिनों तक धरना दिया था। समाधान न होने पर किसानों ने तहसील गेट के सामने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने 37 किसानों को नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। छह साल बाद नामजद किसानों के कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए।