फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन : महिला एकल में रुद्राक्षी, पुरुष में आयुष विजेता

विज्ञापन
बेडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित फोटो स्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
- राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में चल रही प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में जिला बैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इसमें महिला एकल में रुद्राक्षी तो पुरुष एकल में आयुष ने बाजी मारी। इसके अलावा विभिन्न वर्गों में फाइनल हुए। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
महिला अंडर-9 में जेनेलिया ने बाजी मारी। पुरुष वर्ग में दर्शिक विजेता रहे। महिला अंडर-11 में अन्वी, पुरुष में वेदांत विहान विजेता रहे। महिला डबल्स अंडर-11 में आराध्या और नंदिनी विजेता रहे। पुरुष डबल्स में आरव और शिवांश ने बाजी मारी। महिला एकल अंडर-13 में आरायना ने बाजी मारी। डबल्स में आरायना और ओजस्वी विजेता रहीं।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग सिंगल में यश विजेता रहे। डबल्स में यश और वेदांश ने बाजी मारी। महिला अंडर-15 एकल में गर्विता अव्वल रहीं। डबल्स में मान्य व भूमि ने बाजी मारी। पुरुष वर्ग में सिंगल में आदित्य तोमर विजेता रहे। डबल्स में वेदांत और आदित्य अव्वल रहे। अंडर-17 महिला एकल में गर्विता विजेता रहीं। पुरुष में अभिनव विजेता रहे।
विज्ञापन

महिला डबल्स में भूमि और मान्या विजेता रहे। पुरुष डबल्स में अनंत और आदित्य विजेता रहे। महिला अंडर-19 एकल में रुद्राक्षी विजेता रहीं। महिला डबल्स में अवि कसाना और राजवी ने बाजी मारी। पुरुष सिंगल में अभिनव डबल्स में श्रेय व प्रांजल ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग में एकल में आयुष गर्ग विजेता रहे। डबल्स में श्रेय व प्रांजल विजेता रहे। सीनियर महिला में रुद्राक्षी ने बाजी मारी। डबल्स में अभी व अराध्या अव्वल रहीं। प्रतियोगिता के अंत में संस्था अध्यक्ष योगेश त्यागी ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव राजेश चौधरी, आयोजन सचिव विशेष काकरान, सुशील त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें