संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को डॉ. अंबेडकर इंटर कॉलेज गढ़ रोड में हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए सभी शिक्षकों को वोट बनवानी चाहिए। किसी शिक्षक साथी ने वोट का फॉर्म नहीं भरा है तो वे भरकर रख लें, जिससे अगली तारीख आने पर फॉर्म जमा किया जा सकें। माध्यमिक शिक्षक संघ का 58वां राज्य सम्मेलन किशोरी रमन इंटर कॉलेज मथुरा में आठ से 10 जनवरी तक होगा। शिक्षा निदेशक द्वारा इसमें भाग लेने वाले प्रधानाचार्याें एवं शिक्षकों को विशेष अवकाश घोषित किया गया है। बैठक की अध्यक्षता गजेंद्र वर्मा ने तथा संचालन डॉ. राजेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर सुखेंद्र पाल सिंह, लवकेश रुहेला, महेश चंद त्यागी, अजीत चौधरी, डॉ. आरपी सिंह, लोकेश शर्मा, सुरेश पाल सिंह, अंकुर गोयल, केडी शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद