यूपी के मेरठ में अज्ञात बदमाशों ने सरेराह एक फौजी को गोलियों से भून दिया। घटना से इलाके में सनसनी मच गई। वहीं आरोपी फौजी को गोली मारकर फरार हो गए। आनन फानन में फौजी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हई है।
जानकारी के अनुसार गंगानगर के रहने वाले फौजी शाम के समय अपनी पत्नी दीना के साथ घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश आए और फौजी के सिर से सटाकर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी बदमाश फरार हो गए।