मेरठ के खरखौदा में रविवार को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार खरखौदा थानाक्षेत्र के बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के एवन कॉलोनी निवासी गुड्डू पुत्र वारिस अली रविवार को दोपहर के समय किसी काम से जा रहा था। यहां रास्ते में उसे बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया और गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। युवक को दो गोली मारी गई हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।