फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पांच दिन में दूसरी बड़ी वारदात से थर्राया मेरठ, हथियारबंद बदमाशों ने एक घंटा बरपाया कहर

Sat, 18 May 2019 03:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात 8:50 बजे। गंगानगर स्थित एपेक्स कॉम्प्लेक्स में स्थित कृष्णा मेडिकल स्टोर पर हथियारों से लैस बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक संजीव सैनी पर हमला कर नगदी लूट ली। इसके बाद बदमाश गंगानगर में घूमते रहे, लेकिन इस वारदात में पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। इसके बाद बदमाशों ने गंगानगर थाने के बगल में सीएनजी पंप पर रात 9:50 बजे डकैती की वारदात को अंजाम दे दिया। 

एक घंटे में दो वारदात होने के बाद पुलिस अफसरों की नींद टूटी। तब जाकर बदमाशों की घेराबंदी शुरू की। उनकी धड़पकड़ के लिए शहर-देहात में नाकाबंदी कराकर चेकिंग अभियान शुरू कराया। देररात पुलिस को सरधना में कामयाबी भी मिली। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने दो बदमाशों को मुठभेड़ में दबोच लिया। हालांकि पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 9
वारदात के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों में दहशत है। - फोटो : अमर उजाला
लाइट जाते ही तानी पिस्टल 
सीएनजी पंप के सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद है। बदमाशों ने आठ मिनट 20 सेकेंड सीएनजी पंप पर कहर बरपाया। बदमाश दो बाइक पर आए।और कर्मचारियों से टाइम पूछा। उस समय कर्मचारी पंप को बंद करने की तैयारी कर रहे थे। बदमाश और कर्मचारी आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी लाइट चली गई। इसी दौरान बदमाशों ने कर्मचारियों की कनपटी पर पिस्टल तान दी। 
विज्ञापन

3 of 9
सीएनजी पंप जिस पर की लूटपाट - फोटो : अमर उजाला
केबिन में बंधक बनाकर मारी गोली 
पिस्टल से लैस बदमाशों ने कर्मचारियों से केबिन में चलने की बात कही। पहले तो कर्मचारी इसे मजाक मानते रहे, लेकिन जब बदमाशों ने कनपटी पर पिस्टल तानी, तब कर्मचारियों में दहशत हुई। मैनेजर शेर सिंह, कर्मचारी प्रदीप सोम, प्रदीप शर्मा, शुभम गिरि को केबिन और केबिन के अंदर वाले कमरे में रामकेश और प्रवीण उर्फ राहुल को बंद कर दिया। छीना झपटी के दौरान बदमाशों ने केबिन में ही मैनेजर शेर सिंह को गोली मारी, जो कि उसके जांघ में लगी। बदमाशों ने कर्मचारियों को तमंचे, पिस्टल की बट से पीटना शुरू कर दिया।  

4 of 9
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात देखते एसएसपी नितिन तिवारी - फोटो : अमर उजाला
सटीक रेकी के बाद वारदात 
बदमाशों ने दोनों वारदात सटीक रेकी के बाद की हैं। बदमाश पेट्रोल पंप पर पानी पीने का बहाना कर रहे थे। कर्मचारियों ने बदमाशों से कहा कि यहां से चले जाओ। क्योंकि पंप रात 10 बजे बंद हो जाता है। वहीं कर्मचारी शिवम गिरि ने बताया कि केबिन से उसने 100 नंबर पर कॉल करने का प्रयास किया था, तभी एक बदमाश ने उसके मुंह पर मुक्का मारा और सिर पर पिस्टल की बट। उसके बाद बदमाशों ने सबके मोबाइल और जेबों से कैश भी छीन लिया।  
विज्ञापन

5 of 9
सीसीटीवी में कैद हुई लूट की वारदात - फोटो : अमर उजाला
5 दिन में दूसरी बड़ी वारदात, थर्राया मेरठ
बदमाशों ने शहर की कानून व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। लूट की कई घटनाएं पुलिस अफसरों के लिए चुनौती बन गई हैं। पुलिस अफसर ऑफिसों में बैठकर बड़े बड़े दावे करते हैं, लेकिन शाम होते ही बदमाश कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा देते हैं। लूट और हत्या जैसी घटना नहीं खुलती तो अफसर संदिग्ध बताकर पीड़ित को धमकाने लगते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
meerut police, meerut news - फोटो : अमर उजाला
12 मई की तड़के चार बजे गाजियाबाद के आशु ने अपने गैंग के साथ मिलकर पहले गाजियाबाद के मसूरी में डस्टर लूटी। उसके बाद बुलंदशहर के गुलावठी में पेट्रोल पंप लूटा और फिर परतापुर में पेट्रोल पंप पर वारदात की। बदमाश हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। वहीं  डी-112 गैंग के कई बदमाश भी मेरठ पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 9
meerut police, meerut news - फोटो : अमर उजाला
घटना के पांच दिन बाद ही बदमाशों ने गंगानगर में मेडिकल स्टोर पर डकैती डाली। उसके एक घंटे बाद पेट्रोल पंप पर डाका डाला और एक कर्मचारी को गोली मार दी। पेट्रोल पंप पर हुई दो घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद एसएसपी नितिन तिवारी मौके पर पहुंचे तो व्यापारियों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने कहा कि कप्तान साहब, क्या शहर में व्यापार बंद कर दें। गंगानगर में थाना खुलने के बाद भी यहां लगातार वारदात हो रही हैं। पुलिस हाथ पर हाथ धरकर बैठी है। वहीं एसएसपी ने कहा कि पुलिस टीमें लगाई गईं है, बदमाशों की घेराबंदी की जा रही है।

 

8 of 9
meerut police, meerut news - फोटो : अमर उजाला
चेहरे पर कपड़ा, सिर पर हेलमेट
एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि बदमाश चेहरे पर नकाब लगाए थे। जबकि सिर पर हेलमेट पहन रखा था। जब बदमाश सीएनजी पंप में अंदर केबिन में घुसे तो कपड़ा और हेलमेट उतार दिया। वहीं कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि शाम से ही बक्सर चौराहे के आसपास कुछ लोग देखे गये थे। 
विज्ञापन

9 of 9
सरधना में बदमाश के बारे में जानकारी लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
ये रहीं बड़ी वारदात
12 मई - परतापुर में पेट्रोल पंप पर डकैती।
26 अप्रैल - किठौर में लोहा व्यापारी के मुनीम अंकित मित्तल से 18 लाख की लूट।
15 अप्रैल - रेलवे रोड में जैन नगर पुलिस चौकी के पास व्यापारी विनेश मित्तल से चार लाख की लूट।
28 अप्रैल - कंकरखेड़ा में सराफ सतेंद्र कुमार से ज्वैलरी से भरा बैग लूटा।
24 फरवरी - शास्त्रीनगर में व्यापारी मोहित मदान की डकैती के बाद हत्या।
05 जनवरी - लिसाड़ीगेट में घर में घुसकर कपड़ा व्यापारी के यहां डकैती।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें