कार हादसे में मारे गए इंस्पेक्टर अरुण कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नौरमई करहल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन 83 पर सोमवार की सुबह टायर फटने के बाद एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार इंस्पेक्टर की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। इंस्पेक्टर सहारनपुर में तैनात थे।
मेरठ के गंगानगर के रहने वाले अरुण कुमार सिंह वर्तमान में सहारनपुर के गंगोह थाने में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। सोमवार की सुबह वह साक्ष्य के लिए कार से लखनऊ जा रहे थे। उनके साथ कांस्टेबल नीरज कुमार और एक इंस्पेक्टर पीछे सो रहे थे।
कार को कांस्टेबल बलराम चला रहा था। कार जब थाना करहल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे माइलस्टोन 83 पर पहुंची। तभी अचानक टायर फट गया। इसके कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार सभी पुलिसकर्मी घायल हो गए।