बदमाशों ने आतंकित कर कर्मचारी से एक लाख 75 हजार की नकदी से भरा बैग छीन लिया। कर्मचारी द्वारा लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद सभी बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
पीड़ित ने थाने पंहुचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। विनय कुमार आजाद, थाना मवाना के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों की काफी तलाश की गई लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।