फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर लूट की वारदात, दंपती से साढ़े छह लाख रुपये छीनकर फरार बदमाश

Sat, 29 Feb 2020 05:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में बदमाश दिनदहाड़े पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। जिले के ककड़ीपुर चैकपोस्ट के निकट शनिवार दोपहर बदमाशों ने बड़ी लूट को अंजाम दिया। बदमाशों ने तंमचे के बल पर एक दंपती से साढ़े छह रुपये नगद, मोबाइल व सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर के तावली ग्राम निवासी फारुख की जिले के आसरा गांव में ससुराल है। शनिवार दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे वह अपनी पत्नी शाहिना को बाइक पर लेकर ससुराल से ककड़ीपुर जाने वाले रास्ते से शामली जाने के लिए निकला था।

यहां ईख के खेत से निकले चार बदमाशों ने दंपती का रोक लिया और तंमचे के बल पर आतंकित करते हुए साढ़े छह लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देते इसके अलावा दंपती का मोबाइल व सोने की चैन भी लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। 
विज्ञापन


पीड़ित दंपती ने पुलिस चौकी पहुंचकर वारदात की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं दिनदहाड़े बड़ी लूट से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एएसपी अनिल कुमार सिसौदिया मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस की टीम  ने बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस के अनुसार दंपती ने पूछताछ में बताया कि वे शामली में एक प्लॉट के बैनामे के लिए ये रकम लेकर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें