फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बदमाशों को नहीं है पुलिस का खौफ, दो जगह युवकों से दिनदहाड़े मोबाइल लूटकर हुए फरार

Thu, 10 Oct 2019 01:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बदमाश इन लड़कों से मोबाइल लूट लिए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में एक तरफ एनकाउंटर के डर से बदमाश लगातार सरेंडर कर रहे हैं तो वहीं शहर में लूट की वारदातें करने वाले बदमाशों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। मेरठ के परतापुर में गुरुवार को दिनदहाड़े शहर में दो जगह बदमाशों ने दो यवकों से मोबाइल लूट लिया। युवकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। 

विज्ञापन

 
परतापुर के रिठानी निवासी हेपटा केयर कंपनी के लैब इंजीनियर डालचंद्र शताब्दी नगर सेक्टर एक में  वाशु ऑटोमोबाइल के निकट टेम्पो से उतरकर अपने  घर  जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए स्पलेंडर बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया और फर्राटा भरते हुए फरार हो गए। पीड़ित युवक काफी दूर तक बदमाशों के पीछे भागा लेकिन वह हाथ नहीं लग सके।

विज्ञापन

इस घटना के बाद बदमाशों का आतंक यहीं नहीं  थमा और उन्होंने तुरंत ही दूसरी  घटना को अंजाम दे डाला। शताब्दी नगर के ही बंसल चौक पर रिठानी निवासी आकाश कुमार मॉर्निंग वॉक कर रहे थे कि बदमाशों नेउनके हाथ से मोबाइल छीना और जैनपुर गांव के रास्ते फरार हो गए।

दोनों पीड़ित युवको ने परतापुर थाने पर पहुंच कर लूट की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने दोनों मोबाइल लूट की घटना को मोबाइल जेब से गिरने में दर्ज कर दोनों पीड़ितों को थाने से टरका दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें