पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ बदमाश व घायल सीओ दौराला जितेंद्र सरगम
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने कंकरखेड़ा हाईवे पर दिनदहाड़े बाइक लूटकर भाग रहे एक बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। वहीं उसका एक साथी मौका पाकर फरार हो गया। इस मुठभेड़ में सीओ दौराला व एक सिपाही को गोली लगी है। दोनों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा हाईवे पर दिनदहाड़े दो बदमाशों ने एक युवक से बाइक छीन ली। इसकी सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके में पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी कर ली। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक बदमाश ढेर हो गया जबकि दूसरा फरार हो गया।