व्यापारी से रंगदारी मांगने की जानकारी करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : MAWANA
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी व्यापारी ने बाइक सवार चार बदमाशों के खिलाफ रंगदारी मांगने तथा शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस घटना से व्यापारियों में रोष है।
मोहल्ला मुन्नालाल निवासी संजीव अग्रवाल पुत्र लालचंद अग्रवाल की गोल मार्केट के समीप महिमा गिफ्ट एम्पोरियम नामक दुकान है। दो बाइकों पर सवार चार युवक आए। उन्होंने कहा कि उन्हें हर माह पैसा चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया तो गोली मार देंगे। एक आरोपी ने धमकी देते हुए अपना नाम गोलू निवासी सकौती बताया। उन्होंने कहा कि 11 केस दर्ज हैं और एक चल गया तो मेरा क्या बिगडे़गा। इस पर व्यापारी संजीव अग्रवाल ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए। इससे पूर्व उन्होंने धमकी दी कि वे कल आकर उसे गोली मार देंगे। व्यापारी ने इसकी शिकायत यूपी 100 से की तो दो पुलिसकर्मी पहुंचे तथा थाने जाकर शिकायत करने की सलाह दी। व्यापारी ने बताया कि इस वारदात से वह तथा उसका नौकर दहशत में है। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। वहीं, थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद का कहना है कि मामले से आला अधिकारियों को अवगत करा दिया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।