फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने गोलियां बरसाकर 13 लाख लूटे 

Sun, 07 Jan 2018 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिविल लाइन क्षेत्र के मोहनपुरी में शनिवार रात 8:30 बजे हथियारबंद बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात कर डाली। शराब की दुकानों और ठेकों से कलेक्शन करने आए चड्ढा ग्रुप के कर्मचारियों से गोलियां बरसाकर 13 लाख रुपये लूट लिए। पीछा करने पर बदमाशों ने कर्मचारियों की गाड़ी पर पथराव कर दिया। कर्मचारियों ने भी गोलियां चलाईं। सूचना पर एसएसपी और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। 
विज्ञापन

मोहनपुरी नाले पर अंग्रेजी शराब व बीयर शॉप है। अंग्रेजी शराब की शॉप पर सेल्समैन जगदीश, अंकुर और श्याम जबकि बीयर शॉप पर सेल्समैन अंकुर मौजूद था। रात करीब 8:30 बजे पोंटी चड्डा ग्रुप की एक्युरेट फूड कंपनी के कर्मचारी जिनमें कैशियर अशोक कर्णवाल, गनमैन शिवकुमार और ड्राइवर आदेश कुमार बोलेरो गाड़ी से मोहनपुरी में पहुंचे। इस दौरान करीब एक दर्जन बदमाश शराब के ठेके पर पहले से मौजूद थे। 
1.80 लाख का कैश देने के लिए सेल्समैन अंकुर कैशियर को देने बोलेरो के पास पहुंच गया। तभी बदमाशों ने बोलेरो को चारो तरफ से घेर लिया। बदमाशों ने कैशियर से नोटों से भरा बैग छीन लिया। जिसमें करीब 13 लाख कैश बताया है। बताया गया कि बदमाशों ने कैशियर की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां भी चलाई और पथराव किया। जिसमें बोलेरो का शीशा टूट गया। जवाब में गनमैन ने भी दो फायर किए। सरेआम लूटपाट की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


एसएसपी ने की पूछताछ 
एसएसपी मंजिल सैनी ने कंपनी के कैशियर, गनमैन, ड्राइवर और ठेके के सेल्समैनों से पूछताछ की। लोगों की भीड़ लगने पर पुलिस कर्मचारियों को सिविल लाइन थाने ले आई। कर्मचारियों से पूछताछ में विरोधाभास बताया गया। पुलिस का मानना है कि इस मामले में गंभीरता से जांच कराई जाएगी। गोलियां तो चलीं। गाड़ी का शीशा भी टूटा मिला है। लेकिन पुलिस को कर्मचारियों के अलावा वारदात का चश्मदीद नहीं मिला। 

गंभीरता से होगी जांच
एसएसपी मंजिल सैनी के अनुसार सिविल लाइन थाने में लूट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। लूट करने वालों को सटीक जानकारी थी कि कर्मचारी रात में कैश लेने आते हैं। गंभीरता से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें