हनी क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को बड्ढ़ा चैंपियंस और केबी चैंपियंस टीम के बीच मैच हुआ। इसमें बड्ढ़ा चैंपियंस की टीम ने 35 रन से मैच जीता।
बड्ढ़ा चैंपियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। इसमें गजी मास्टर ने 36, आमिर ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में खालू खान ने 4 विकेट लिए। मुनासिब ने भी तीन बल्लेबाजों को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए केबी चैंपियंस की टीम 16.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 136 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शादाब ने 48, गुलफाम ने 44 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में उमर ने पांच विकेट लिए। मैच के बाद कोच दीपक सिद्धू ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संवाद