पुलिस कस्टडी से फरार चल रहे ढाई लाख के इनामी कुख्यात बदन सिंह बद्दो का एक धमकी भरा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह सजा कराने वाले का नाम लेकर भी धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
ऑडियो में वह कह रहा है कि मेरे बेटे का जिसने रंजिशन नाम लिखवाया है, उसे जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा। इसके अलावा कई मेरठ के लोगों के नाम लिए जिनको धमकी दी गई है। इस मामले में पुलिस अफसरों ने पुलिस को अलर्ट कर दिया है। जिसमें एसटीएफ की अलग-अलग टीमें भी लगी हुई हुईं हैं।