फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बड़ा मंगलवार... मंदिरों में गूंजे बजरंग बली के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के मंदिरों में हुए धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती के साथ लगे भंडारे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बड़े मंगलवार पर शहर के विभिन्न मंदिरों में दीपोत्सव और भंडारों के साथ बजरंग बली का गुणगान किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। दीपमालाएं सजाई गईं। आबूलेन व्यापार संघ, बोम्बे बाजार सहित पूरे शहर के व्यापारियों ने शरबत और प्रसाद का वितरण किया गया।
बुढ़ाना गेट हनुमान मंदिर में भी धार्मिक कार्यक्रम हुआ। वेस्ट एंड रोड हनुमान मंदिर में महाआरती की गई। सिद्धपीठ संकट मोचन हनुमान श्री बालाजी एवं शनि शक्तिपीठ शनि धाम मंदिर में भंडारा लगाया गया। महामंडलेश्वर महेंद्र दास महाराज ने हनुमान जी को चोला चढ़ाया। हवन के बाद विधिविधान से पूजन किया गया। भक्तों ने बाबा का गुणगान किया। श्रद्धालुओं ने बजरंग बली के साथ श्रीराम का गुणगान किया। इस अवसर पर रिंकू अग्रवाल, विमल अग्रवाल, टिंकू अग्रवाल, कपिल, सचिन, आशा, देवेंद्र, आकाश दुबे और रंजीत सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। पीएल शर्मा रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने बजरंगबली के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने हनुमान और श्रीराम के चित्र बनाए
- श्री राम भक्त सेवा परिवार प्रभात नगर की ओर से सर्वेश्वर राय शिव मंदिर में बड़ा मंगलवार महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में संकटमोचन हनुमान यज्ञ कराया गया। 108 दीप जलाए गए। महाआरती के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित प्रभु नारायण शास्त्री ने पूजन एवं यज्ञ संपन्न कराया। कार्यक्रम के यजमान आलोक बंसल एवं निश्चल गुप्ता परिवार रहे। कार्यक्रम संयोजक आशीष अग्रवाल ने बताया कि बच्चों में धार्मिक संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए हनुमान एवं श्रीराम पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें बच्चों ने भगवान राम और हनुमान के आकर्षक चित्र बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें