फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन न उठाने पर पिछड़ा आयोग उपाध्यक्ष ने जताई नाराजगी, दी हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोन न उठाने पर पिछड़ा आयोग उपाध्यक्ष ने जताई नाराजगी, दी हिदायत
विज्ञापन

मेरठ। आमजन की समस्या न हल करने और उनके फोन न उठाने पर राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. लोकेश कुमार प्रजापति ने सख्त नाराजगी जताई है। सर्किट हाउस में बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सख्त अंदाज में पिछड़े वर्ग के लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में पुलिस अधिकारी, एमडीए सचिव, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी से सवाल किए।
विज्ञापन

उन्होंने एसपी क्राइम रामअर्ज से जिले में पिछले तीन वर्षों में दर्ज हुई एफआईआर के साथ ओबीसी वर्ग के व्यक्तियों पर दर्ज हत्या, बलात्कार के मामलाें की जानकारी मांगी। एमडीए टाउन प्लानर विजय कुमार ने बताया जिले में 204 अवैध कॉलोनी हैं। अधिकृत कॉलोनी में परिवर्तित करने की प्रक्रिया बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखकर होती है। बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार ढाका ने उपाध्यक्ष को मिड-डे मील और प्राथमिक स्कूलों तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी महेश कंडवाल ने छात्रवृत्ति, शादी अनुदान की रिपोर्ट दी। उपाध्यक्ष ने कहा क्रीमी लेयर की जानकारी के लिए तहसील स्तर पर कर्मचारियों की कार्यशाला कराएं। इस मौके पर अपर आयुक्त रजनीश राय, एमडीए सचिव प्रवीणा अग्रवाल, एडीएम वित्त सुभाष चंद्र प्रजापति, एसीएम चंद्रेश कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें