फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने की नातख्वानी और तकरीर

Thu, 22 Nov 2018 01:24 AM IST
amarujala
विज्ञापन
meerut - फोटो : meerut
विज्ञापन
 जश्ने ईद मिलादुल नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस, जलसा एवं स्कूली बच्चों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सीरत एवं वेलफेयर कमेटी ने टाउन हॉल से जुलूस का आयोजन किया। इसमें अकीदतमंदों ने हजरत मोहम्मद की शान में कसीदे पढ़े। विभिन्न स्कूल एवं मदरसों के बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस घंटाघर से खैनरनगर, जलीकोठी होता हुआ फैज-ए-आम कॉलेज पहुंचा।
विज्ञापन

जुलूस की अध्यक्षता हाफिज मोहम्मद और संचालन अली हैदर रिजवी ने किया। जुलूस का नेतृत्व मो. उस्मान साबरी ने किया। जुलूस की कयादत मदरसा इस्लामी अंदर कोट व अकीदतमंदों की टोली ने की। जुलूस के समापन पर फैज-ए-आम कॉलेज में नाअत-किरत एवं तकरीर प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में कुंवर बासित अली, हाजी शम्स कादरी, मुफ्ती इश्तियाकुल कादरी, मुफ्ती रियाजुददीन, हाजी शकील अहमद, मुफ्ती मो.रहमतुल्ला, मौलाना जावेद, मौलाना गुलाम हुसैन, हुसैन निजामी, मौलाना मुमताज, नसीर सैफी, इस्माईल निजामी आदि रहे। वहीं ऑल इण्डिया सीरत कमेटी ने जश्न ईद-मिलादुल नबी को शिक्षा दिवस के रूप में मनाया। कमेटी की ओर से बाले मियां दरगाह परिसर पर विभिन्न स्कूली बच्चों ने नातख्वानी, तकरीर-किरत पेश की। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीन अंसारी ने की। इस दौरान आयशा नूरी, अरशी, अदीना, शगुफ्ता परवीन, रूमाना आदि ने बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में हकीम हसन, मो. कैफ, जमशेद आलम, आफाक अहमद, मुफ्ती मोहम्मद अशरफ, सूफी जमाल, अमीर हसन आदि मौजूद रहे।


जगह-जगह सभी धर्मों के लोगों ने किया स्वागत
लालकुर्ती क्षेत्र के मदरसा इस्लामिया से नबी की शान में उठा जुलूस शास्त्री चौक बेगमपुल से होकर नेशनल इंटर कॉलेज पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह सभी धर्मों के लोगों ने फल, बिस्कुट, मिठाई बांटी। कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के बीच किरात, तकरीर, नात का मुकाबला हुआ। किरात में नासिर हुसैन प्रथम, अब्दुल समद द्वितीय व अलफिया तृतीय स्थान पर रहे। तकरीर में मो.असरान प्रथम, सुहैल द्वितीय एवं मिरजा अरहम बेग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलाम फरीदउद्दीन साबरी व संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता रउफुल हसन अंसारी ने किया। ऑल इण्डिया मुस्लिम काउंसिल की जानिब से इस्लामाबाद में वक्ताओं ने सीरत पाक पर रोशनी डालते हुए कहा कि  हजरत मोहम्मद ने पूरी दुनियां को इंसानियत का पैगाम दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नासिर अंसारी, हाफिज इस्लाम, जीशान सिद्दीकी, हाफिज सईद, इरशाद, हाजी तुफेल आदि रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें